Mobile se paise kaise kamaye jate hai मोबाइल से पैसे कमाने का आसान तरीका
अगर आप भी मोबाइल से पैसे कमाना चाहते हैं
 |
| पैसे कमाने का तरीका |
कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है। तब आप अपने फोन से पैसे कमा सकते हैं। यहां जितने भी तरीके हैं। उन सभी को आप अपने मोबाइल से कर सकते हैं। मोबाइल से पैसे कमाने का सबसे अच्छा तरीका मुझे YouTube लगता है। इसलिए सबसे पहले मैं इसी के बारे में बताऊंगा की मोबाइल के द्वारा YouTube से पैसे कैसे कमाए?
#1. YouTube से पैसे कैसे कमाए?
YouTube को हम सब डेली चलाते हैं। यहां हमें विभिन्न तरह की विडियोज देखने को मिलता है। जिसे हमारे और आपके जैसे लोग ही बनाकर डालते हैं। क्योंकि ऐसा कर के वो यूट्यूब से पैसे कमा रहे होते हैं। इसी तरह आप भी यूट्यूब पर वीडियो डालकर पैसे कमा सकते हैं। लेकिन लोगों के मन में एक Simple सा Question आता है की मेरे पास तो कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है।
क्या फिर भी YouTube से पैसे कमा सकता हूं? मेरे पास तो कैमरा भी नहीं है। तो वीडियो कैसे बनाऊंगा। मेरे पास लैपटॉप और एक कैमरा लेने के लिए पैसे भी नहीं। तो चलिए जानते हैं कि क्या सिर्फ मोबाइल के द्वारा यूट्यूब से पैसे कमाया जा सकता है।
क्या मोबाइल द्वारा YouTube से पैसे कमा सकते हैं?
जी हां, आज हम सब के पास के 15-20 हजार के फोन है। जिससे हम वो सभी कार्य कर सकते हैं। जो एक लैपटॉप कर सकता है। तरह तरह के फीचर्स जो आपके काम को आसान बना देगा। साथ ही इसमें कैमरा भी बढ़िया होता है। जिससे आप हाई क्वालिटी के वीडियो आसानी से बना सकते हैं।
वीडियो बनाने के साथ उसे एडिट भी करना जरूरी होता है। तभी वीडियो अट्रैक्टिव बनता है। एडिट करने के लिए स्मार्टफोन में आपको कई तरह के ऐप्स देखने को मिलेगा। कुछ फ्री होते हैं। तो कुछ के लिए पैसे भी देने होते हैं। शुरुआत में आप फ्री से भी काम चला सकते हैं। अगर आपके पास पैसे नहीं है तो।
मोबाइल द्वारा YouTube से कितना कमा सकते हैं?
ये बात सच है की सिर्फ एक मोबाइल से बनाया हुआ वीडियो और एक कैमरे द्वारा रिकॉर्ड तथा कंप्यूटर से एडिटेड वीडियो काफी अलग होगा। मतलब बेहतर!
फिर भी अब अगर आपके पास नहीं है। तो आप मोबाइल से शुरुआत कर सकते हैं। जब आप पैसे कमाना शुरू कर देंगे। तब सबसे पहले एक लैपटॉप जरूर लें। ऐसा लैपटॉप जिससे वीडियो को एडिट कर सके।
बात आती है की मोबाइल से वीडियो बनाकर कितना पैसा कमा सकते हैं? तो सिर्फ मोबाइल से महीने के 15 से 25 हजार आसानी से कमा सकते हैं। इसके बाद आप लैपटॉप और बाकी चीजे ले सकते हैं। जिससे आपके वीडियो की क्वालिटी बेहतर हो।
मोबाइल से YouTube से पैसे कैसे कमाए?
जिस तरह यूट्यूब से पैसे कमाया जाता है। उसी तरह मोबाइल से भी करना है। जैसे; सबसे पहले आपको अपना एक यूट्यूब चैनल बनाना होगा। फिर वीडियो बनाकर अपलोड करना होगा। जब आपके विडियोज को लोग देखना शुरू करेंगे। तो आप अपने वीडियो को कर के पैसे कमाना शुरू करेंगे। बस इसमें अलग यही होगा की आपके पास सिर्फ मोबाइल है। इसी से वीडियो बनाना है और एडिट भी करना है। बाकी सब एक ही है।
यूट्यूब चैनल बनाना आसान है। मुश्किल बस हाई क्वालिटी वीडियो बनाना और बेहतर कंटेंट प्रोवाइड करना। अगर आप हाई क्वालिटी वीडियो बेहतर कॉन्टेंट के साथ बनाते हैं। तो यकीन मानिए आपको यूट्यूब पर सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है
#2. ब्लॉगिंग से पैसे कमाए?
ऑनलाइन पैसे कमाने के मामले में मुझे ब्लॉगिंग सबसे अलग और बेहतर लगता है। क्योंकि यह हमें खुद का प्लेटफार्म देता है। जिसमे आप जो चाहे कर सकते हैं। कोई रोकने वाला, टोकने वाला नहीं होगा। प्लेटफार्म तो यूट्यूब भी देता है। लेकिन वह आपका अपना नहीं है।
 |
| Live proof |
यूट्यूब कभी भी आपके वीडियो को डिलीट कर सकता है। आपके चैनल को टर्मिनेट कर सकता है। हालांकि ये सब ऐसे ही नहीं करते हैं। जब आप या आपके वीडियो कुछ वॉयलेंस करते हैं। तब ऐसा होता है। वहीं ब्लॉगिंग आपका खुद का प्लेटफार्म होता है।
जहां आप जो चाहे वो डाल सकते हैं। जब यह पॉपुलर होता है। तो यहां कमाई के कई रास्ते बन जाते हैं। लेकिन क्या ब्लॉगिंग को मोबाइल से किया जा सकता है।
क्या मोबाइल से ब्लॉगिंग किया जा सकता है?
बिलकुल, मोबाइल से ब्लॉगिंग कर सकते हैं और उससे पैसे भी कमा सकते हैं। दरअसल ब्लॉगिंग में ब्लॉग यानी आर्टिकल लिखना होता है। जिसे आप अपने मोबाइल पर भी लिख सकते हो। आजकल फोन से चैटिंग करते करते, फोन पर टाइपिंग स्पीड भी अच्छी होती है। जो की आर्टिकल लिखने में आपकी मदद करेगा।
मैं खुद भी शुरुआत में मोबाइल से ही ब्लॉगिंग करता था। मोबाइल से आप बहुत आसानी से ब्लॉगिंग कर सकते हैं। ऐसा बिलकुल नहीं है कि मोबाइल से ब्लॉगिंग करने में दिक्कत होती है।
मोबाइल से ब्लॉगिंग कर कितना कमा सकते हैं?
मोबाइल से ब्लॉगिंग कर आप बहुत आसानी से 20 से 30 हजार तक कमा सकते हैं। हालांकि यह औसतन है। यह आपके ब्लॉग की ट्रैफिक और भी कई सारे करियों पर निर्भर करता है।
मोबाइल से ब्लॉगिंग कैसे करें?
मोबाइल से ब्लॉगिंग करने के लिए सबसे पहले तो आपको एक खुद का ब्लॉग बनाना होगा। मोबाइल से भी ब्लॉग बना सकते हैं। ऐसा नहीं है की ब्लॉग या वेबसाइट बनाने के लिए लैपटॉप की आवश्यकता पड़ती है। आज ब्लॉग बनाना बहुत आसान हो गया है।
इसे आप बहुत आसानी से अपने मोबाइल से बना सकते हैं। फिर आपको आर्टिकल लिखकर पब्लिश करना होता है। जैसे जैसे आपके ब्लॉग को पढ़ना शुरू करेंगे। आपकी कमाई शुरू हो जाएगी। हालांकि कमाई करने के लिए आपके ब्लॉग मोनेटाइज करना पड़ता है।
आप निम्नलिखित तरीकों से ब्लॉग को मोनेटाइज कर सकते हैं।
1. Google Adsense
2. Affiliate Marketing
3. Sponsorship or Brand Promotion
विस्तृत लेख: Blogging से पैसे कैसे कमाए? जानिए कैसे करें
#3. Freelancing से पैसे कमाए?
फ्रीलांसिंग में फ्रीलांस वर्क करना होता है। मतलब इसमें आप अपने स्किल्स के अनुसार कोई काम कर के पैसे कमा सकते हैं। जैसे; अगर आपको मोबाइल एप्लीकेशन बनाने आता है। तो आप यहां मोबाइल एप्लीकेशन बनाकर पैसे कमा सकते हैं।
यहां आपको बहुत से क्लाइंट्स मिलेंगे। जिसे तरह तरह के एप्लीकेशन की जरूरत होती है। ऐसे में आप उनके एप्लीकेशन को बनाकर पैसे कमा सकते हैं। लेकिन क्या फ्रीलांसिंग मोबाइल से किया जा सकता है। क्या मोबाइल से मोबाइल एप्लीकेशन बना सकते हैं।
क्या मोबाइल से फ्रीलांसिंग कर सकते हैं?
ये बात सच है कि मोबाइल से एप्लीकेशन नहीं बना सकते हैं। लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप मोबाइल से फ्रीलांसिंग नहीं कर सकते हैं। जैसा की मैंने बताया की यहां आप अपने स्किल का उपयोग करके पैसे कमाते हैं। तो ऐसे बहुत सारे स्किल है। जिसे मोबाइल से किया जा सकता है। जैसे; आर्टिकल राइटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, लोगो डिजाइनिंग आदि।
मोबाइल से फ्रीलांसिंग कर कितना कमा सकते हैं?
मोबाइल से फ्रीलांसिंग कर कितना कमाएंगे यह इस बात पर निर्भर करता है की आप कितना काम करते हैं। अगर मैं औसतन बताऊं तो आप मोबाइल से 15 हजार आराम से कमा लेंगे।
मोबाइल से फ्रीलांसिंग कैसे करें?
फ्रीलांसिंग साइट बहुत सारे हैं। आपको ऐसे किसी साइट पर अकाउंट बनाना है। अगर आपको ऐसे किसी साइट के बारे में पता नहीं है। तो आप निम्नलिखित साइट पर अकाउंट बना सकते हैं। क्योंकि ये सभी फ्रीलांसिंग साइट है।
चूंकि आप मोबाइल से कर रहे हैं तो आप इनके ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं। जिसमे आपको काम करने में दिक्कत नहीं होग
यहां आपको अपने स्किल से जुड़े काम ढूंढ कर उसे करना है। इस तरह आप फ्रीलांसिंग से पैसे कमाएंगे। शुरुआत में आपको दिक्कत हो सकती है। लेकिन अगर आप अपना काम अच्छे से करते हैं। तो आपको क्लाइंट की कमी नहीं होगी।
विस्तृत लेख: फ्रीलांसर कैसे बने और फ्रीलांसिंग से पैसे कैसे कमाए? डॉलर में
#4. पैसे कमाने वाला ऐप से पैसे कैसे कमाए?
यदि आप मोबाइल से पैसे कमाना चाहते हैं। तो यह तरीका आपको पता होना चाहिए। क्योंकि मोबाइल से पैसे कमाने के मामले में यह सबसे ज्यादा पॉपुलर है। ज्यादातर लोग मोबाइल से
पैसे कमाने के लिए इसी तरीका का इस्तेमाल करते हैं। मुझे भी यह तरीका पसंद है।
 |
| Mony earning |